• Home
  • Jharkhand News
  • प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन मझिआंव
Image

प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन मझिआंव

Share News

मझिआंव। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह, प्रमुख आरती दुबे, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ कनक, सीओ प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों के फसल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में उन्नत और अच्छी फसल के लिए किसानों को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में आए उन्नत किस्म के उत्पादों का पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। मौके पर आत्मा परियोजना निदेशक योगेंद्र ने किसानों को उन्नत खेती के तौर तरीकों की जानकारी दी। साथ ही फसलों के रख रखाव, उत्पाद बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को समय समय पर कृषि सलाह के अलावा उन्नत बीज भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि अच्छी उत्पादन के लिए किसानों को मिट्टी का जांच भी जरूर कराना चाहिए। जांच कराने से मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है। उससे किसान जरूरत के अनुसार खाद-बीज का उपयोग कर अच्छी फसल ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि उपज बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चला रही हैं। योजनाओं की जानकारी भी किसानों को रहनी चाहिए। उससे किसान योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। किसानों की मदद के लिए कृषि मित्र सहित अन्य लोग भी मददगार होंगे। प्रदर्शनी में लगाए गए फसलों का अवलोकन के बाद उत्कृष्ट फसल के लिए किसानों पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत किए गए किसानों में राजकुमारचौधरी, अजय कुमार दुबे, संतोष विश्वकर्मा, गीता देवी, सुनीता देवी, रेशमा देवी शामिल हैं। उसके अलावा अन्य किसानों को भी उनके उत्पाद के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर बीटीएम दयानंद पांडेय, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, मुखिया शंभू पासवान, महताब आलम, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, इंदल सिंह, किसान मित्र सदैव पासवान, अनंत तिवारी, आनंद कुमार दुबे, शेख शि, सिराजुद्दीन, राजीव सिंह सहित काफी संख्या में किसान और अन्य लोग उपस्थित

Releated Posts

छठ घाटों की सफाई व समतलीकरण को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष ने दिया आवेदन

Share News

Share News मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र में लोक आस्था के छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों को किसी…

ByByravikumarOct 7, 2025

मझिआंव-बरडीहा में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस संपन्न

Share News

Share Newsसंवाददाता रवि कुमार मझिआंव/बरडीहा। नगर पंचायत मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस…

ByByravikumarOct 4, 2025

मझिआंव में पहली बार हुआ डांडिया कार्यक्रम, महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

Share News

Share News मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति स्थित यंग स्टार क्लब में दुर्गा पूजा महोत्सव के…

ByByravikumarOct 3, 2025

नवमी तिथि पर कन्या पूजन और मां शेरावाली महाप्रसाद भंडारा का आयोजन

Share News

Share Newsसंवाददाता, रवि कुमार मझिआंव, शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार समिति परिसर…

ByByravikumarOct 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top