• Home
  • महादलित के घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को 12 घंटों तक रखा कैद
Image

महादलित के घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को 12 घंटों तक रखा कैद

Share News

मझिआंव थाना क्षेत्र के आछोडीह गांव में शनिवार को रात्रि में शराब के नशे में एक अधेड़ महादलित परिवार के घर में घुस गया।और घर की महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। इसके बाद घर के लोगों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया, और पूरी रात बंधक बनाये रखा। उक्त अधेड़ की पहचान आछोडीह गांव निवासी सूर्यदेव चौधरीके लगभग चालीस वर्षीय पुत्र संजय चौधरी के रूप में की गई। रविवार को शुबह जैसे ही इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को मिली तो उन्होंने थाना के एएसआई आलोक कुमार को महादलित परिवार के घर मामले की छानबीन करने के लिए भेजा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने बंधक बने संजय को छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एएसआई आलोक कुमार ने बताया कि सोनपुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खान की उपस्थिति में दलित परिवार द्वारा लिख कर दिया गया है कि शराब के नशे में संजय उनके घर में घुस गया था। इसी बात को आस पास के लोगों ने अफवाह उड़ा दिया। इसके बाद लगभग 12 घंटे बाद संजय को छोड़ दिया गया।
इधर इस संबंध में मुखिया अख्तर खान ने कहा कि रविवार को शुबह में उन्हें जैसे ही संजय चौधरी के बंधक बनाए जाने की सूचना मिली,वे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद दलित महिला एवं संजय चौधरी की शादी कराने के लिए आस पास के ग्रामीणों से विचार विमर्श किया। लेकिन मालूम हुआ कि संजय चौधरी एवं दलित महिला के भी 17से20वर्ष तक के दो दो बच्चे हैं। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही इसके बाद एएसआई आलोक कुमार एवं पुलिस बल के पहुंचने पर महिला के घर वालों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया। और दोनों में समझौता हो गया।
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top