• Home
  • Jharkhand News
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मझिआंव में आयोजित हुई शोकसभा
Image

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मझिआंव में आयोजित हुई शोकसभा

Share News

मझिआंव (गढ़वा)।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मझिआंव प्रखंड कार्यालय परिसर में झामुमो की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष एसन त्रिपाठी ने किया।

सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन धारण के साथ दिवंगत नेता की आत्मा की शांति हेतु की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिबू सोरेन के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल झारखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आदिवासियों, मूलवासियों और वंचित तबके के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

एसन त्रिपाठी ने कहा कि शिबू सोरेन ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय थे। उनका पूरा जीवन झारखंड की माटी, संस्कृति और जनजातीय अधिकारों की रक्षा में समर्पित रहा। बिहार से अलग झारखंड राज्य का निर्माण हो या वन भूमि पर अधिकार की बात, हर संघर्ष में उनका नेतृत्व निर्णायक रहा।

सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो के अन्य कार्यकर्ता, ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि झारखंड के विकास और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।

लोकसभा के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, प्रखंड सह सचिव
मोहन पासवान, प्रखंड कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मंडल सचिव धनंजय सिंह, नंदलाल राम,जानू चंद्रवंशी,प्रवास ठाकुर उपस्थित थे।

Releated Posts

छठ घाटों की सफाई व समतलीकरण को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष ने दिया आवेदन

Share News

Share News मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र में लोक आस्था के छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों को किसी…

ByByravikumarOct 7, 2025

मझिआंव-बरडीहा में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस संपन्न

Share News

Share Newsसंवाददाता रवि कुमार मझिआंव/बरडीहा। नगर पंचायत मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस…

ByByravikumarOct 4, 2025

मझिआंव में पहली बार हुआ डांडिया कार्यक्रम, महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

Share News

Share News मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति स्थित यंग स्टार क्लब में दुर्गा पूजा महोत्सव के…

ByByravikumarOct 3, 2025

नवमी तिथि पर कन्या पूजन और मां शेरावाली महाप्रसाद भंडारा का आयोजन

Share News

Share Newsसंवाददाता, रवि कुमार मझिआंव, शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार समिति परिसर…

ByByravikumarOct 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top