बरडीहा प्रखंड अंतर्गत रा० म० वि० कौवाखोह में सर्वसम्मति से नवचयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बीआरसी बरडीहा बीपीएम पद पर कार्यरत आरसी मुर्तुजा पर गंभीर आरोप लगा लाया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के नवचयनित अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव को शिकायत पत्र लिखा है उन्होंने कहा कि बीआरसी बरडीहा बीपीएम पद पर कार्यरत आरसी मुर्तुजा द्वारा कार्य रूप में लाने एवं अनुमोदन के लिए 5000 रुपये की मांग किया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय का संचालन लगातार पिछले छह वर्षों से पूर्व समिति द्वारा किया जा रहा था। जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के आदेश (पत्रांक 754, दिनांक 18.06.2024) के अनुसार पूर्व समिति को भंग कर 28.07.2025 को नई विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया।
आरोप है कि नवचयनित समिति को 01/09/2025 से कार्य रूप में लाने हेतु बी.पी.एम. वरडीहा में कार्यरत आर.सी. मुर्तुजा द्वारा 5000 रुपये की मांग की गई। बताया गया कि उन्होंने कहा यह राशि डी.एस.ई. और डी.ई.ओ. तक पहुंचाई जाएगी, तभी फाइल को आगे बढ़ाया जाएगा।
शिकायतकर्ता विद्यालय प्रबंधन समिति के
नवचयनित अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि आर.सी. मुर्तुजा लंबे समय से बी.आर.सी. में कार्यरत हैं और जिला शिक्षा पदाधिकारी उनके सवजातीय होने के कारण वे प्रखंडाधीन शिक्षकों एवं समिति अध्यक्षों से उगाही करने में सफल रहते हैं।
आवेदन में उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट कर्मी पर कानूनी कार्रवाई करने तथा नवचयनित विद्यालय प्रबंधन समिति को तत्काल कार्य रूप में लाने का आग्रह किया गया है।