प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
आज का समय कंप्यूटर युग है, प्रशासनिक कार्यों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर क्षेत्र में कंप्यूटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। सीओ प्रमोद कुमार
मझिआंव। गढ़वा।
नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना हॉस्पिटल के समीप राजा टेंट हाउस के सामने पिछले एक दशक से संचालित न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस में एडीसीए कोर्स के प्रमाण पत्र सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार एवं स्थानीय थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में संस्थान के शिक्षक अमित कुमार ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सीएस दुबे और केकर कमल की उपस्थिति में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान: सरिका कुमारी
द्वितीय स्थान: नैंसी कुमारी
तृतीय स्थान: स्वाति सिंह ने प्राप्त किया।वहीं
सीओ प्रमोद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय कंप्यूटर युग है, प्रशासनिक कार्यों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर क्षेत्र में कंप्यूटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से कंप्यूटर शिक्षा को गंभीरता से लेने और डिजिटल साक्षरता को अपनाने की अपील की।
संस्थान के निदेशक अमित कुमार मेहता ने घोषणा की कि जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विनय कुमार दैनिक जागरण, मनोज कुमार दुबे प्रभात खबर, राष्ट्रीय नवीन मेल रवि कुमार प्रबुद्ध नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित थे