भाजपा नेता विनय चौबे के घर पहुंचे प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय
मेराल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव पहुंच पुत्र शोक से विह्वल विनय कुमार चौबे को सांत्वना दिया। मालूम हो कि भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौबे के 25 वर्षीय पुत्र का असमय निधन की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद रविंद्र राय उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त विनय कुमार चौबे तथा उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। विनय चौबे अपने बड़े पुत्र 25 वर्षीय आयुष की बीमारी तथा निधन की घटना के बारे में रविंद्र राय को अवगत करते हुए विह्वल हो गए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी ब्रजेश उपाध्याय सहित परिवार के लोग मौजूद थे।