श्री बंशीधर नगर:–
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने बंशीधर महोत्सव के दौरान स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम था। आमंत्रण पत्र के बावजूद बैठने की व्यवस्था नहीं थी। वे पेंशनर समाज के लोगों के साथ कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। लेकिन जगह खाली रहने के बाद भी श्री बंशीधर नगर के कुछ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बैठने नहीं दिया। उनका व्यवहार भी काफी खराब था। इससे पूर्व हुए सभी महोत्सव में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ऐसा लग रहा था कि कार्यक्रम आम जनता के लिए आयोजित ना होकर सिर्फ पदाधिकारियों के लिए थी। उनलोगों के गलत व्यवहार के बाद वे सभी कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए वापस आ गए। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों की शिकायत उच्च पदाधिकारियों के साथ विधायक अनंत प्रताप देव से करेंगे।
