जय बापू, जय भीम- जय संविधान कार्यक्रम का समापन
केतार। कांग्रेस जिला कमिटी के तत्वावधान में 3 जनवरी से चल रहे जय बापू, जय भीम , जय संविधान अभियान कार्यक्रम का रविवार को केतार बाजार में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने जय बापू,जय भीम पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। कांग्रेस प्रवक्ता राहुल दुबे ने कहा की भाजपा के लोग संविधान बदलना चाहते हैं। संविधान बचाने के कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा की 2014 के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार ने देश की हालत और देश के संविधान के साथ नाइंसाफी की हैं। मोदी सरकार को देश की भावना के साथ खेलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा की आजादी के बाद से अब तक जितने भी विकास कार्य हुआ है कांग्रेस ने किया है। भाजपा के लोग सिर्फ झुठी वादे कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में लोग महंगाई से त्रस्त है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी से तीन करोड़ रुपए की लागत से बने 10 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू कराने और प्रखंड कार्यालय में बढ़ी भ्रष्टाचार से अवगत कराया। इस पर जिला अध्यक्ष ने सिविल सर्जन से बात कर 15 दिनों के भीतर अस्पताल में इलाज शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहीं प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का बढ़ावा देने वाले अधिकारी पर कारवाई कराने की बात कही। इस मौके पर खुर्शीद आलम,बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,राम भजन गुप्ता, राजनाथ राम, सुनील राम, जसमुदिन अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।