मां चतुर्भुजी मंदिर विकास समिति का पुर्नगठन, प्रमोद बनें अध्यक्ष
केतार। प्रखंड मुख्यालय केतार स्थित सुप्रसिद्ध मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ भगवती मंदिर प्रांगण में बुधवार को मंदिर विकास समिति कि बैठक हुई। उक्त बैठक में कमिटी की अवधि दो वर्ष पुर्ण होने पर कमिटी पुनर्गठन एवं विस्तार पर चर्चा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया प्रमोद कुमार को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। वही राजीव रंजन तिवारी एवं बिंदु राम को उपाध्यक्ष, हेमंत पाठक को सचिव, कुण्डल सिंह को उप सचिव, विनोद प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मनोरंजन गुप्ता को मिडिया प्रभारी, अजय गुप्ता को सुचना मंत्री बनाया गया है। संरक्षक का दायित्व राम बिचार साहू, जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद और प्रमोद शुक्ला को सौंपा गया है। वही त्रिपुरारी सिंह, कन्हाई प्रसाद, अवध बिहारी ठाकुर, जयशंकर प्रसाद, दिलीप गुप्ता, बालमुकुंद बैद, उदय विश्वकर्मा, आदित्य मेहता, विरेन्द्र गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। कमिटी द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी रामनवमी पूजा पूर्व कि भांति इस बार भी भव्य और दिव्य तरिके से आयोजन किया जायेगा साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कमिटी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया की पुर्व कमिटी के तरह यह कमिटी भी 11 ग़रीब कन्याओं का सामुहिक विवाह करायेगा।