मझिआंव,
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत लगभग सभी जरूरतमंद वार्डों में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा जलापूर्ति आरंभ कर दिया गया है। हालांकि
बताते चले कि नप क्षेत्र के 12 वार्डों में कुल मिलाकर 378 चापानल है जो सभी चालू हालत में है। ज्ञात हो कि भीषण गर्मी को मध्य नजर रखते हुए नगर पंचायत द्वारा त्वरित चापानल मरम्मती हेतु एक टीम गठित किया गया है। आकस्मिक
चापानल खराब होने पर 24 घंटा के अंदर मरम्मती कर चालू करने हेतु एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।8789724802
पर कॉल कर सकते हैं। तथा शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नप में कुल 06 टैंकर है। आवश्यकता अनुसार लगभग सभी वार्डों में टैंकर के माध्यम से तत्काल जलापूर्ति की जा रही है।वहीं नप क्षेत्र अंतर्गत जल मीनार की संख्या 28 है जिससे सुचारू रूप से जलापूर्ति होती है। वही बताते चले की वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य प्रगति पर है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से त्वरित जलापूर्ति हेतु
बिजली का ग्यारह हजार ओल्टेज का तार पोल लगाया जा रहा है। जो 15 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगी।
