• Home
  • News
  • सहायक पुलिस का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Image

सहायक पुलिस का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Share News

सहायक पुलिस का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे गांव निवासी कृष्णा साह उर्फ बीटन साह के पुत्र सह झारखंड सहायक पुलिस जवान निरंजन प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई। जिनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे छोटे भाई निरंजन की तबीयत लगभग एक माह पहले अचानक तबीयत खराब हुआ था। इसके बाद रांची दिखाने ले गए थे डॉक्टर ने वहां से जवाब दे दिया उसके बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर ले गये। ब्रेन में प्रॉब्लम होने के बाद ऑपरेशन करवाया गया था। उसके बाद कुछ दिन ठीक-ठाक रहा लेकिन पुण: तबीयत खराब हो गया। वहीं शनिवार को डॉक्टर ने रायपुर से जवाब दिया और सुबह गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, और पुलिस प्रशासन द्वारा सलामी दी गई। बताते चले की जिला में सलामी देने के बाद पुलिस वाहन से पुलिस बल के साथ पार्थिव शरीर को ग्राम मोरबे लाया गया। वहीं मौत की खबर क्षेत्र में आज की तरह फैल गई थी और देखने के लिए सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे हुए थे। वहीं जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह एवं पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह भी पहुंचे और दुख व्यक्त किया। इधर साथ ही विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। हम मृतक के परिजनों के साथ हैं। बताते चलें कि निरंजन प्रसाद गुप्ता 2017 में झारखंड सहायक पुलिस में बहाल हुए थे। इसके बाद जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थाना में कार्य किये, फिलहाल वो केटर थाना में कार्यरत थे। वहीं परिजनों ने बताया कि निरंजन प्रसाद गुप्ता की शादी 2020 में पलामू जिला के चैनपुर में पूजा कुमारी से हुआ था। फिलहाल निरंजन अपने पीछे पत्नी पूजा एवं साढे तीन वर्षीय पुत्र अंशु गुप्ता को छोड़ गए। वहीं सहायक जिला पुलिस संघ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष बसंत तुरिया, कोषाध्यक्ष अखिलेश रजक एवं मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि हमने एक अपने भाई को खो दिया है। कहा की सरकार एवं विभाग से आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मुआवजा दिलवाऊंगा। और हर संभव परिजनों को साथ दूंगा। सरकार से जो हम मांग रखे थे उसे मांग के एन यूरोप हर तरह से सहायता दिलाने का प्रयास करूंगा। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय थाना से एस आई संजय कुमार, सहायक पुलिस आनंद कुमार, अभिषेक यादव, मिथिलेश यादव, अनुज ठाकुर, हीरा चौधरी, रंजीत यादव, विकास तिवारी, सजल दुबे,अलियार अंसारी, उर्मिला कुमारी, प्रतिमा तिर्की, अंजू कुमारी, सोनी कुमारी, यशोदा कुमारी, माया कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक सहायक पुलिस एवं सैकड़ो स्थानीय ग्रामीण जनता शामिल हुए।

Releated Posts

मांस-मदिरा मनुष्य का आहार नहीं । मनुष्य को सात्त्विक जीवन जीना चाहिए, आचार्य सरवन जी महाराज

Share News

Share Newsमांस-मदिरा मनुष्य का आहार नहीं । मनुष्य को सात्त्विक जीवन जीना चाहिए, आचार्य सरवन जी महाराज संवाददाता…

ByByravikumarOct 1, 2025

बरडीहा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला व बकरी की मौत

Share News

Share News मझिआंव।बरडीहा। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखनदी पंचायत के खरडीहा गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से स्वर्गीय रामदेव…

ByByravikumarSep 20, 2025

सम्मान समारोह आयोजित कर सेवा निवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

Share News

Share News विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु के सम्मान में स्वागत गान तथा नृत्य संगीत किया प्रस्तुत मेराल।…

ByByravikumarSep 7, 2025

दुर्गा पूजा को लेकर बैठक करते ग्रामीण

Share News

Share Newsदुर्गा पूजा को लेकर बैठक करते ग्रामीण हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी का अध्यक्ष बने विनय चौधरी। मेराल।…

ByByravikumarAug 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top