मझिआंव (गढ़वा) मझीआंव नपं क्षेत्र की 26 वर्षीय विवाहिता महिला कि संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में नामजद आरोपी पति संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने गत सोमवार की देर शाम स्थानीय थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया। बताते चले की पिछले 6 जुलाई की रात्रि में विवाहिता 26 वर्षीय प्रिया की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। जिसके आलोक में मृतका प्रिया के चाचा अनिरुद्ध कुमार सिंह उर्फ फुटूक कुमार सिंह के द्वारा उनकी भतीजी को मिलजुलकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका प्रिया की इलाज हेतु गढ़वा के परमेश्वरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने की बात बताई जा रही है। इधर मौत की खबर सुनकर मृतका बड़ी संख्या में विवाहिता प्रिया की नैहर के लोग पहुंचे। और गढ़वा परमेश्वरी अस्पताल गए। जहां पर प्रिया की मौत देखकर सभी लोग ससुराल वाले के खिलाफ आक्रोश हो गए। इसके बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया गया। गढ़वा थाना के हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित लोगों को सभी आरोपियों को करवाई करने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया था। हालांकि पुलिस ने मृतिका प्रिया के चाचा के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पांच नामजद एवं एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि प्राथमिकी में परमेश्वरी अस्पताल के संचालक पर भी इस मामले में संलिप्तता रहने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इधर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। बाकी शेष आरोपियों को तालास जारी है।
