मझिआंव। गढ़वा।
विश्रामपुर के पूर्व विधायक व धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान “ददई दुबे अमर रहें” के नारे लगाए गए और उनके राजनीतिक योगदान को याद किया गया।
युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने कहा कि झारखंड की राजनीति में यह अपूरणीय क्षति है, एक युग का अंत हो गया। सभा में आनंद कुमार यादव, विजय कुमार दुबे, संजन सिंह, सतीश ठाकुर, सत्येंद्र पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।