जल जमा वाले सड़क पर ग्रामीणों रोपा धान,किया विरोध
मझिआंव (गढ़वा) बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के मुख्य पथ पर जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। दर्जनों महिला पुरुष सड़क पर उतरकर कीचड़ युक्त जल जमाव वाले मुख्य सड़क पर ही धान की रोपनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में जल जमाव हो जाता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इधर इस संबंध में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पुष्प रंजन ने बताया कि यह मुख्य सड़क होने के कारण अति व्यस्त सड़क है। लेकिन जल जमाव के कारण सड़क में गड्ढे बन गए हैं। जहां पर कीचड़ युक्त जल जमाव दिख रहा है। जिससे आने जाने वाले पैदल एवं दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद भी सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कोई प्रशासनिक पदाधिकारीयों द्वारा कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। बताया कि सड़क की दुर्दशाग्रस्त स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने कई मर्तबा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के बारे में सूचित किया गया। लेकिन कोई निदान नहीं निकल सका। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है। इधर सड़क की दुर्दशाग्रस्त स्थिति को देखते हुए मुख्य सड़क पर महिला एवं पुरुषों ने धान रोपाई करते चंपा देवी, मानमती देवी, वींदा देवी, लक्ष्मी देवी, पनपत्ति देवी, रामदेव विश्वकर्मा, अजीत पाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, पिंटू ठाकुर सहित कई ग्रामीण शामिल थे।