संवाददाता रवि कुमार
मझिआंव (गढ़वा) मझिआंव–
विशुनपुरा मुख्य पथ पर रविवार को एक फोर व्हीलर की टक्कर से दादा पोता बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टडहे गांव निवासी भरत यादव (77) अपने नाती नीतीश यादव (21) के साथ बाइक से विशुनपुरा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही फोर व्हीलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में भरत यादव और नीतीश यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मझिआंव सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां भरत यादव का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं नीतीश यादव के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे प्राइवेट क्लिनिक में बैंडेज किया गया। बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर पर सवार लोग नगर ऊंटरी से सासाराम जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों की गुस्सा फोर व्हीलर के प्रति फुट उठा। और देखते ही देखते फोर व्हीलर वाहन को आंशिक रूप से छती पहुंचा दिया गया ।इसके बाद किसी तरह फोर व्हीलर को स्थानीय थाना लाया गया। खबर लिखे जाने तक फोर व्हीलर चालक और पीड़ित पक्ष दोनों थाना में मौजूद थे।