रमना:-क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के 59वे जन्मदिन के अवसर पर सिलीदाग पंचायत सचिवालय सभागार में गढ़वा जिलाध्यक्षा शांति देवी, सिलीदाग मुखिया अनीता देवी, आँगनवाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया एवं ग्रामीण महिलाओ ने संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया, एवं विधायक अनंत प्रताप देव की लम्बी उम्र की कामना किया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जीप अध्यक्षा शांति देवी ने कहा की गांव समाज की विकास में शिक्षा अतिमहत्वपूर्ण हैं, यह तभी संभव होगा ज़ब महिलाओ की भागीदारी पूर्ण रूप से होगा, साथ ही साथ हर पंचायत से पांच पांच वैसे महिलाये आगे आये जो गांव की समस्या प्रखंड तक पहुचाये जिससे राशन, पेशन, स्वास्थ्य,शिक्षा और स्वछता जैसे समस्या को दूर किया जा सके। ज़ब लोग शिक्षित होंगे तो गांव की स्वास्थ्य, स्वछता एवं बिचौलियागिरी जैसे गंभीर समस्या दूर हो जाएगी।इस कार्यक्रम में कोशिला देवी ने कहा की हमलोगो के विकाश की सबसे बड़ी बाधा, नशा खोरी हैं जिसको जनजागरूकता से ही दूर किया जा सकता हैं,इसमें हम महिलाओ आगे आना होगा।