मझिआंव।गढ़वा।
79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर शान से लहराया तिरंगा बताते चले की प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार, पशु चिकित्सालय परिसर में पशु चिकित्सक डॉक्टर दिनेश कुमार यादव, प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक नीरज प्रसाद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहीडी परिसर में प्रधानाध्यपी का चंदा कुमारी, पंचायत भवन करमडीह परिसर में मुखिया
मोसर्रत जहां, रामपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया कुमारी छाया, शिवेशवर चंद्रवंशी महाविद्यालय परिसर में भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी, साप्ताहिक अखबार झारखंड वार्ता कार्यालय परिसर में संपादक सत्यम जयसवाल, प्रखंड स्तरीय प्रेस कार्यालय परिसर में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर , नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार इन सभी ने निर्धारित समय पर झंडा फहराया। बताते चले की इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को। याद किया गया इस मंगलमय अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों के द्वारा प्रातः तिरंगा यात्रा भी निकल गई। कई शिक्षण संस्थानों में इस दौरान संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर नगर पंचायत के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, अध्यक्ष पद के भावि प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी, वीरेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि भानु पासवान, तथा
सैकड़ो प्रबुद्ध नागरिक एवं बच्चे बच्चियों उपस्थित थे।
