• Home
  • National News
  • बाबा धाम देवघर से लौटते समय सड़क हादसे में घायल शिवकुमार यादव का इलाज के दौरान मौत
Image

बाबा धाम देवघर से लौटते समय सड़क हादसे में घायल शिवकुमार यादव का इलाज के दौरान मौत

Share News

मझिआंव (गढ़वा) बाबा धाम देवघर से लौटते समय सड़क हादसे में घायल शिवकुमार यादव का इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक सहित 7 श्रद्धालु घायल हो गए थे। जिसमें मुख्य रूप से घायल राहुल दुबे, धर्मेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर, शिवकुमार यादव,सुनील गुप्ता, छोटू दुबे उर्फ दया शंकर दुबे सभी गांव पुरहे जबकि धर्मपाल सिंह करुई लौटते कांवर यात्रा में शामिल थे। इस सड़क दुर्घटना में एक श्रद्धालु को छोड़ अन्य श्रद्धालु आंशिक रूप घायल हुए थे। इन लोगों का इलाज अन्यत्र जगह के अस्पतालों में कराया गया था। इस सड़क वाहन हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु पुरहे गांव निवासी लालमन यादव के 32 वर्ष से पुत्र शिवकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसका इलाज रांची के राज हॉस्पिटल में चल रहा था। इसके पश्चात गरीबी एवं लाचारी के चलते कांके जनरल अस्पताल रांची में ही पिछले 1 महीने से भर्ती कराया गया था। जो इलाज के दौरान शुक्रवार की रात 11:00 बजे मौत हो गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 5 अगस्त 2025 को देवघर बाबा धाम से सभी श्रद्धालु जल चढ़ाकर अपनी निजी बोलोरो संख्या जेएचo3ए,एन /7453 से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रदेश बिहार के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवापुर नामक स्थान में सड़क दुर्घटना हो गई थी। जिसमे चालक समेत 7 श्रद्धालु देवघर बाबा धाम जल चढ़ाने के लिए गए हुए थे। और वापस हो रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना घटी थी। सड़क हादसे में घायल श्रद्धालु शिवकुमार यादव को गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु रांची के राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे कांके के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतक का शव शनिवार को एंबुलेंस से मझीआंव थाना लाया गया। इधर मृतक के परिजन के फरियाद को सुनकर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। इधर सड़क हादसे में मौत को लेकर मृतक शिवकुमार यादव की पत्नी उर्मिला देवी एवं उनके परीजनो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सहित नाबालिक दो बच्चे को छोड़ गए।

Releated Posts

खरसोता पंचायत में आवास योजनाओं की स्थिति को लेकर झामुमो अध्यक्ष ने बीडीओ को लिखा पत्र

Share News

Share Newsसमझौता रवि कुमार मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत में 2024-25 एवं 2025-26 के लिए आवास…

ByByravikumarSep 9, 2025

डंडई में दो गांव को जोड़ने वाली सड़क कीचड़ और गड्ढों में हुई तब्दील, आवागमन में परेशानी

Share News

Share News डंडई प्रखंड के पचौर से बालेखाड़ गांव जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़ व जानलेवा…

ByByravikumarSep 7, 2025

गहीडी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी कार्यक्रम

Share News

Share Newsसंवाददाता,रवि कुमार मझिआंव।गढ़वा। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 ग्राम गहीडी में 16 अगस्त 2025 को भगवान…

ByByravikumarAug 21, 2025

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों पर शान से लहराया तिरंगा,

Share News

Share Newsमझिआंव।गढ़वा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर शान से लहराया…

ByByravikumarAug 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top